गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार से 65 लाख रुपए के फर्जी जमीन दस्तावेज के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

फर्जी दस्तावेजों के जरिए 65 लाख रुपये की जमीन ठगी का मामला दर्ज, पांडेसरा पुलिस ने शुरू की जांच

सूरत, 30 जुलाई: सूरत के पांडेसरा पुलिस स्टेशन में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से औद्योगिक प्लॉट बेचकर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत कर्ता ने वडोद स्थित एशियाड इंडस्ट्रियल एस्टेट में दो औद्योगिक प्लॉट खरीदने के लिए आरोपियों से संपर्क किया था। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों प्लॉट 65 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया और शिकायत कर्ता से नकद, बैंक ट्रांसफर तथा चेक के माध्यम से पूरी राशि प्राप्त कर ली। इसके बाद दोनों प्लॉटों के पंजीकृत बिक्री दस्तावेज भी तैयार कराए गए।

शिकायत कर्ता का आरोप है कि भुगतान और दस्तावेज तैयार होने के बावजूद आरोपियों ने प्लॉट का कब्जा और मूल दस्तावेज नहीं सौंपे तथा लगातार टाल मटोल करते रहे। बाद में जांच के दौरान जमीन के स्वामित्व से संबंधित अलग-अलग दस्तावेज सामने आने पर पूरे सौदे पर संदेह गहरा गया।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसके साथ 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर पांडेसरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश धोलका विधानसभा के विधायक श्री किरीट सिंह डाभी ने*******”

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश धोलका विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत एवं मुआवजा देने की मांग गुजरात प्रदेश धोलका, ३० जुलाई। धोलका विधानसभा…

    युवती को बदनाम करने के आरोप में युवक गिरफ्तार अड़ाजन पुलिस की कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   सोशल मीडिया पर युवती के फोटो वायरल कर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार सूरत, 30 जुलाई: सूरत शहर के अडाजन पुलिस ने…

    Leave a Reply