गुजरात सरकार के विधि विभाग में श्री निखिल मद्रासी एवम् वकील श्री अजय मेहता+++++++++

गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

GSLSA की महत्वपूर्ण समिति में निखिल मद्रासी एवं एडवोकेट अजय मेहता की नियुक्ति, सूरत के लिए गौरव का क्षण

गुजरात सरकार के विधि विभाग के अंतर्गत कार्यरत गुजरात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (GSLSA) की महत्वपूर्ण समिति में सूरत के दो प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री निखिल मद्रासी एवं एडवोकेट अजय मेहता की नियुक्ति की गई है। उनकी यह नियुक्ति सूरत शहर के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

गुजरात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत किया गया है। इसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क तथा प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक आर्थिक या अन्य कारणों से न्याय से वंचित न रहे।

GSLSA द्वारा कानूनी जागरूकता के साथ-साथ लोक अदालत, मध्यस्थता (Mediation) तथा अन्य वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणालियों के माध्यम से विवादों का त्वरित, सरल एवं कम खर्च में समाधान करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाता है। लोक अदालत द्वारा दिए गए निर्णय सिविल न्यायालय के निर्णय के समान कानूनी मान्यता रखते हैं और दोनों पक्षों पर बाध्यकारी होते हैं।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) के पूर्व अध्यक्ष श्री निखिल मद्रासी तथा सूरत के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अजय मेहता को इस महत्वपूर्ण समिति में शामिल किया गया है। दोनों मंगलवार एवं बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित इंटेंसिव ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेंगे, जहां उन्हें कानूनी सेवाओं, लोक अदालत, मध्यस्थता तथा आम नागरिकों तक न्याय की आसान पहुंच सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

श्री निखिल मद्रासी एवं एडवोकेट अजय मेहता की नियुक्ति से सूरत को नई पहचान मिलने के साथ-साथ “न्याय सबके लिए” के अभियान को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। यह नियुक्ति समाज में न्याय की सुलभ एवं प्रभावी व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश गिर सोमनाथ जिले के चर्चित होटल मामले में ++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के गिर सोमनाथ जुआ रेड मामले में दो PSI निलंबित, विभागीय जांच तेज गुजरात प्रदेश केगिर सोमनाथ जिले में चर्चित होटल…

    गुरुपूर्णिमा उत्सव में कला, साहित्य, संगीत और पत्रकारिता के पुरोधाओं का सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। संस्कार भारती, आगरा महानगर द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव के अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कला, साहित्य, संगीत,…

    Leave a Reply