गुजरात प्रदेश गिर सोमनाथ जिले के चर्चित होटल मामले में ++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश के गिर सोमनाथ जुआ रेड मामले में दो PSI निलंबित, विभागीय जांच तेज

गुजरात प्रदेश केगिर सोमनाथ जिले में चर्चित होटल रॉयल मेनर जुआ रेड मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिस उपनिरीक्षकों (PSI) को निलंबित कर दिया है। महिला PSI द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद शुरू हुई प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभास पाटन थाना क्षेत्र स्थित होटल रॉयल मेनर में 20 जुलाई की देर रात स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने छापा मारकर सात लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के दौरान लगभग ₹4.03 लाख की नकदी सहित अन्य सामग्री जब्त कर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब एक महिला PSI ने रेंज पुलिस महानिरीक्षक (IG) के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने उनसे ₹3.5 लाख की रिश्वत ली। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रेंज IG ने तत्काल विभागीय जांच के आदेश दिए।

प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद SOG के PSI डी.एम. डांगर तथा तत्कालीन LCB PSI ए.एल. जेबलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के आधार पर की गई है तथा विस्तृत जांच अभी जारी है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच में कथित रिश्वत, महिला PSI की शिकायत तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका सहित सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अंतिम जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में सूरत शहर के वकीलों का दो दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार गुजरात…

    पुलिस के मकान में सट्टा बाजार 23 के खिलाफ कार्रवाई++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाकी की आड़ में हाईटेक शेयर सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी के आवास से संचालित नेटवर्क का खुलासा   गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर, 7…

    Leave a Reply