नगर पंचायत किरावली मे चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया ध्वजारोहण

किरावली। नगर पंचायत किरावली परिसर में चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने सभासदों, नगर पंचायत कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में गीतम सभासद, विनोद सभासद, प्रेम सिंह इंदौलिया, रामनरेश इंदौलिया, गुलाबो देवी, रिहाना बेगम, बेताल सभासद, पवन इंदौलिया, प्रमोद सभासद, लच्छो सभासद, शहीदो सभासद, फौरन सिंह, जगदीश मित्तल सभासद, पप्पू लम्बरदार, दुर्गा नेता, तारा इंदौलिया, नरेश बिट्टू, आर.के. इंदौलिया सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सम्मानित जन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता और नगर के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    विकास खंड खंदौली मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने किया ध्वजारोहण

    अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा के विकास खंड कार्यालय खंदौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस पर ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया इसके साथ ही विकास खंड…

    स्कूल व सरकारी संस्थानों मे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    इस साल देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर स्कूल-कॉलेज और कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। फतेहपुर सीकरी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस शिक्षकों, विद्यार्थियों…

    Leave a Reply