दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र, मिला स्नेह और आशीर्वाद

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र, मिला स्नेह और आशीर्वाद

आगरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आगरा आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों ने सामाजिक संवेदना, अपनत्व और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का अनूठा संदेश दिया है। राधास्वामी दृष्टिबाधित संस्थान के इन विद्यार्थियों ने आगरा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मनीष बंसल सहित कार्यालय के अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षा का सूत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर विद्यालय की दृष्टिबाधित छात्राएं सानिया, सोनी, मानवी, ईशिता, दिव्या और गरिमा ने जिलाधिकारी को राखी बांधी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने छात्राओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें उपहार भेंट किए। छात्राओं के साथ हुए इस आत्मीय संवाद ने पूरे कार्यालय के वातावरण को बेहद भावुक और सुखद बना दिया।

चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान और रहने की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें।

इस पावन अवसर पर जिला सूचना अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने भी छात्राओं से राखी बंधवाई और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके अलावा, डीजीसी रेवेन्यू (आगरा) के एडवोकेट अशोक कुमार चौबे ने भी छात्राओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी टीम जल्द ही दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चियों के कल्याण और उत्थान के लिए एक विशेष पहल करेगी, जिससे बच्चियों में काफी उत्साह देखा गया।
यह कार्यक्रम केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह स्नेह, सुरक्षा, समानता और मानवीय संवेदनाओं का एक बेहतरीन उदाहरण बन गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ज़किया बानो, कॉर्डिनेटर योगेश कुमार और राखी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज बढ़ेगा आगे: अप्सा ने 49 छात्राओं को दी उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति

    बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज बढ़ेगा आगे: अप्सा ने 49 छात्राओं को दी उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति बेटियों के सपनों को मिली उड़ान, अप्सा ने 49 मेधावी छात्राओं को बांटे छात्रवृत्ति…

    रक्षाबंधन पर वैलेन्टीनो का खास ‘जोड़ी ऑफर’ उपलब्ध

    रक्षाबंधन पर वैलेन्टीनो का खास ‘जोड़ी ऑफर’ उपलब्ध भाई के लिए फुटवियर खरीदें, बहन के लिए ₹2,999 तक का फुटवियर पाएँ एकदम फ्री अर्जुन रौतेला आगरा। भाई-बहन के प्रेम और…

    Leave a Reply