राजस्थान से 19 साल की लड़की 45 साल का आदमी+++++++

गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

राजस्थान से 19 वर्षीय युवती को भगाकर सूरत लाने का आरोप, स्मीमेर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

सूरत: राजस्थान के गुड़ामालाणी गांव से एक 19 वर्षीय युवती को 45 वर्षीय दिलीप नामक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से प्रेमजाल में फंसाकर सूरत लाने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों का आरोप है कि आरोपी उसे राजस्थान से पहले अहमदाबाद और उसके बाद सूरत लेकर आया था।

जानकारी के अनुसार, सूरत पहुंचने के बाद युवती अपने एक परिचित के घर ठहरी थी। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल उपचार के लिए सूरत के स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी दिलीप ने युवती के परिजनों को व्हाट्सऐप पर अस्पताल की फोटो भेजकर बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। इसके करीब दो मिनट बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और अस्पताल से फरार हो गया।

परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने सूरत में रहने वाले अपने समाज के लोगों को अस्पताल भेजा। हालांकि उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

बताया गया है कि राजस्थान में युवती के अपहरण की शिकायत दर्ज होने के बाद वहां की पुलिस भी सूरत पहुंची थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती की मौत सांस लेने में तकलीफ तथा हीमोग्लोबिन का स्तर अत्यंत कम हो जाने के कारण होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पोस्ट मार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज शिकायत तथा युवती की मौत के कारणों को लेकर आगे की जांच जारी है। आरोपी दिलीप की भूमिका और युवती को सूरत लाने से संबंधित परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

उपरोक्त आरोप मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए हैं। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट होगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में मजदूरों पर लाठी चार्ज के विरोध में मजदुर सेना का विरोध डी जी पी को++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में मजदूरों पर लाठीचार्ज के विरोध में मजदूर सेना का आक्रोश DGP, पुलिस कमिश्नर एवं कलेक्टर को सौंपा लिखित आवेदन, मजदूरों की…

    बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज बढ़ेगा आगे: अप्सा ने 49 छात्राओं को दी उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति

    बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज बढ़ेगा आगे: अप्सा ने 49 छात्राओं को दी उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति बेटियों के सपनों को मिली उड़ान, अप्सा ने 49 मेधावी छात्राओं को बांटे छात्रवृत्ति…

    Leave a Reply