गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में बहनोई ने साल की गाड़ी में लगाई आग पुलिस जुटी जांच में

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में पारिवारिक रंजिश का बदला:

बहनोई ने साले की बाइक में लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

सूरत शहर के पांडेसरा क्षेत्र में पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर साले की बाइक जलाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने देर रात घर के पास खड़ी बाइक में आग लगा दी। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, पांडेसरा की मोहन नगर सोसायटी, विभाग-2 के प्लॉट नंबर 8 में रहने वाले 25 वर्षीय धीरज मुक्तारसिंह, मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। गत 31 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे उनके घर के पास पार्क की गई बाइक को आग लगाकर जला दिया गया। परिवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें आरोपी बाइक में आग लगाते हुए दिखाई दिया।

दो साल पुरानी पारिवारिक रंजिश बनी वजह

बताया जा रहा है कि आरोपी महावीर विजय मणि दुबे, धीरज का बहनोई है। करीब दो वर्ष पहले हुए एक विवाह को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी द्वारा बदला लेने के इरादे से बाइक जलाने का आरोप है।

फोन पर आरोपी ने धमकी देने की बात कबूलीबाइक जलाए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी को फोन कर घटना के बारे में पूछा। आरोप है कि आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि भाई को धमकाने और डराने के लिए बाइक जलाई गई है। घटना के बाद आरोपी की दो धारदार हथियारों के साथ तस्वीर भी सामने आने की बात कही गई है।

मामले में पांडेसरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज तथा सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में दौड़ा ताजनगरी का जोश, 1500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी को फिटनेस नगरी बनाने और दुनिया को प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली आगरा ताज हाफ मैराथन के चौथे संस्करण की पहली…

    गुजरात स्टेट मॉनिटरिंग सेल का डिंडोली क्षेत्र में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र में विदेशी शराब के अड्डे पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल की छापेमारी, 11 आरोपी गिरफ्तार **सूरत: सूरत…

    Leave a Reply