बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा जनपद की प्रशासनिक एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की गुणवत्ता, राजस्व मामलों के निस्तारण तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनसामान्य के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को समझते हुए विकास कार्यों को गति देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। डीएम पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा चिकित्सा बेहतर व्यवस्था के साथ साथ शासन की मंशा अनुसार कार्य करते हुए इस जनपद के युवाओं के लिए कुछ अच्छा करना प्राथमिकता होगी। डीएम ने कहा कि कृषि प्रधान जनपद होने के नाते यहां पर कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। डीएम ने कहा कि इसके लिए किसानों और जिम्मेदारों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किए जाने का प्रयास होगा। इसके अलावा इस ज़िले में अधिकारियों के साथ रणनीति बनाकर बाढ़ और कटान से निपटने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच l

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस ने तीस साल से फरार हत्या आरोपी को+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   30 वर्षों से फरार डिंकी भुजवाला हत्याकांड के आरोपी को सूरत क्राइम ब्रांच ने ओडिशा से किया गिरफ्तार   सूरत, दिनांक 12…

    बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल सूरत से++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, सूरत में घोड़दौड़ रोड पर जोरदार विरोध प्रदर्शन   सूरत: बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों…

    Leave a Reply