अर्जुन रौतेला आगरा। हरि बोल ट्रस्ट द्वारा नंदोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, खंदारी स्थित मुंबई वाली बगीची में किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के प्राकट्य और गोकुल में छाए आनंद को दर्शाने वाले भजनों और नृत्यों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। उत्सव के दौरान भक्तों के लिए विशेष रूप से दाल-बाटी के महाप्रसादी का भी प्रबंध किया गया।

इस नंदोत्सव में शहर की गणमान्य ने लोगों और हरि बोल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने परिवार सहित बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ठाकुर जी के बाल रूप की बधाई गाकर आनंद उठाया। उत्सव का शुभारंभ अतिथियों सुरेश चंद्र गर्ग (तपन ग्रुप), भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंघल, नंद बाबा एवं यशोदा मैया गौरव पोद्दार एवं श्रीमती संगीता पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर एवं गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति द्वारा किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों और नंद बाबा एवं यशोदा मैया के स्वरूप का भव्य स्वागत सत्कार किया गया।

संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल ने बताया कि आयोजित नंदोत्सव में गणेश वंदना से शुभारंभ, राधा-कृष्ण, भोले बाबा और हनुमान जी की अलौकिक व सुंदर झांकियों के दर्शन श्रद्धालुओं ने मंत्रमुग्ध होकर किये। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष रूप से मनमोहक ‘मयूर नृत्य’ इस उत्सव में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे जिसने सभी का मन मोह लिया। उत्सव में शामिल होने वाले सभी भक्त प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन दाल-बाटी एवं अन्य स्वरुची स्वादिष्ट व्यंजनों के महाप्रसाद का भी आनंद लिया। इस भव्य धार्मिक उत्सव के संयोजक अनिल गुप्ता, दीप्ति गुप्ता एवं विकास गोयल रहे और कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।

सुरेश चंद्र गर्ग तपन ग्रुप, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, हरि बोल ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, महामंत्री जितेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, महानगर कार्यकारिणी अध्यक्ष संतोष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरेश पंजवानी, कमल गोलानी, विनय अग्रवाल, सौरभ सिंघल, संरक्षक डॉली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, महिला मंडल से अध्यक्ष विनीता अग्रवाल, सलाहकार मीना गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल, महामंत्री चांदनी बंसल, कोषाध्यक्ष प्रियंका गोयल, उपाध्यक्ष श्वेता मित्तल, पूजा गुप्ता, संध्या पाराशर, श्वेता शर्मा, प्रचार मंत्री श्वेता गुप्ता तथा मंच संचालिका कविता गर्ग आदि ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel



