आगरा में गूंजी “छात्रों की गूंज” – राहुल गांधी के मंच पर आते ही हुई आतिशबाजी

अर्जुन रौतेला, 19 सितंबर 2026। आज शनिवार शाम इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम “छात्रों की गूंज” का लाइव प्रसारण होटल श्याम पैलेस, सेंट जॉन्स चौराहे से लोहामंडी मार्ग, आगरा पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया।

इस दौरान जैसे ही होटल श्याम पैलेस में लगी बड़ी स्क्रीन पर राहुल गांधी मंच पर आए, हॉल में जोरदार आतिशबाजी की गई और राहुल गांधी जिंदाबाद के जयकारे गूंज उठे। उस समय कांग्रेसियों और युवाओं का जोश देखते ही बनता था।

इंदौर से छात्रों को संबोधित करते हुए श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि छात्र भारत का भविष्य हैं, Students सवाल पूछते हैं, नफरत नहीं करते, ईमानदार होते हैं। उन्होंने कहा आज Students परेशान, प्रेशर में हैं, सिस्टम भ्रष्ट है। “पेपर लीक मतलब भविष्य लीक हो रहा है।”

उन्होंने कहा शिक्षा Students का हक है और युवाओं से आह्वान किया – “आप बदलाव की शुरुआत कीजिए, अपनी आवाज बुलंद कीजिए” और नारा दिया शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ।

इस मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती नम्रता दान ने कहा कि शिक्षा की मौजूदा बदहाली से छात्र हताश-निराश हैं, पेपर लीक के कारण आत्महत्या को मजबूर हैं। ऐसे में राहुल गांधी युवाओं की आवाज बन रहे हैं, अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अश्विनी जैन, पारुल शर्मा, गीता सिंह, नीलम शर्मा, रणवीर शर्मा,  सुभाष बस वाले, राहुल बटोलिया, यामीन कादरी एडवोकेट, रश्मि सिंह, जगदीश जाटव, विदुषी सोलंकी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन, पूर्व दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी अनुज शर्मा, सोनू चाहर, रवि जैन, मानवेन्द्र सिंह चाहर, अजय चाहर, सलमान कुरैशी, दानिश सिद्दीकी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सायरा बानो, लक्ष्मी नारायण सिंह, प्रदीप चंसौलिया, राजीव गुप्ता, चंचल शर्मा, राजकुमारी चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    ध्यान, भजन और राधा-कृष्ण की भक्ति से राधा-मय हुआ सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल

    अर्जुन रौतेला, आगरा। राधाष्टमी के पावन अवसर पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल का वातानुकूलित सभागार भक्ति, ध्यान और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित…

    व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करेंगे विनय अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

    अर्जुन रौतेला आगरा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने व्यापारी हितों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले विनय अग्रवाल को ब्रज क्षेत्र का…

    Leave a Reply