गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गांधीनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: फायर NOC के लिए ₹20 हजार की रिश्वत लेते इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर गिरफ्तार
गांधीनगर: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (GMC) के फायर विभाग में कार्यरत इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, GMC में सब फायर ऑफिसर एवं इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर (वर्ग-9) के पद पर कार्यरत राजेशकुमार बाबूलाल पटेल ने शिकायतकर्ता के व्यावसायिक स्थल के लिए फायर सेफ्टी रिक्वायरमेंट की NOC जारी करने के बदले ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इस संबंध में ACB गुजरात से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर ACB की टीम ने गांधीनगर के सेक्टर-19 स्थित फायर एंड इमरजेंसी सर्विस कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई का आयोजन किया।
ट्रैप के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी अधिकारी को उसकी केबिन में ₹20,000 की रिश्वत की रकम दिए जाने के बाद ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेशकुमार पटेल को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
ACB द्वारा रिश्वत की रकम बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel



