गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस ने 13240 शराब की बोतल को किया नष्ट बड़े अधिकारी रहे मौजूद

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत में प्रोहिबिशन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक की शराब व मुद्देमाल नष्ट

सूरत, 15 सितंबर 2026:

सूरत शहर में अवैध शराब की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा प्रोहिबिशन मामलों में जब्त शराब के जत्थों का न्यायालय के आदेश के तहत निस्तारण किया गया। इस कार्रवाई में जोन-4 और जोन-5 के कुल 197 मामलों में जब्त शराब एवं मुद्देमाल को नष्ट किया गया।

जोन-4 में 88 मामलों में 13,240 बोतलें नष्ट

पिछले छह महीनों के दौरान जोन-4 के अंतर्गत आने वाले अठवा, उमरा, वेसू, पांडेसरा, खटोदरा और अडाजण पुलिस थाना क्षेत्रों से जब्त की गई विदेशी शराब के जत्थों का निस्तारण किया गया।

इस दौरान 88 प्रोहिबिशन मामलों में जब्त 13,240 बोतल विदेशी शराब को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब की भारतीय बाजार के अनुसार अनुमानित कीमत ₹30,78,000 बताई गई है।

जोन-5 में 109 मामलों का ₹76.81 लाख का मुद्देमाल नष्ट

इसी प्रकार जोन-5 के अंतर्गत उत्राण, अमरोली, जहांगीरपुरा, रांदेर और अडाजण पुलिस थाना क्षेत्रों में दर्ज प्रोहिबिशन मामलों में जब्त मुद्देमाल का भी निस्तारण किया गया।

जोन-5 के 109 मामलों में जब्त मुद्देमाल की कुल अनुमानित कीमत ₹76,81,325 बताई गई है।

कुल 197 मामलों में कार्रवाई

जोन-4 और जोन-5 को मिलाकर कुल 197 प्रोहिबिशन मामलों में जब्त शराब एवं मुद्देमाल का निस्तारण किया गया। यह पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश तथा एसडीएम एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एडवोकेट जमीर शेख की दलील पर कोर्ट ने चिराग गोटी की अग्रीम जमानत को किया ना मंजूर

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वकील से 10 लाख रुपये की उगाही के मामले में गिरफ्तार चिराग गोठी समेत 8 आरोपीओ की अग्रिम जमानत ना मंजूर वकील से…

    राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद की आगरा में गूंज, 19 सितंबर को होगा सजीव प्रसारण

    अर्जुन रौतेला, आगरा। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम का 19 सितंबर को आगरा में सजीव प्रसारण किया जाएगा। शाम पांच…

    Leave a Reply