एडवोकेट जमीर शेख की दलील पर कोर्ट ने चिराग गोटी की अग्रीम जमानत को किया ना मंजूर

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

वकील से 10 लाख रुपये की उगाही के मामले में गिरफ्तार चिराग गोठी समेत 8 आरोपीओ की अग्रिम जमानत ना मंजूर

वकील से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की उगाही करने और धमकी देने के मामले में चिराग गोठी समेत कुल 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था यह मामला चौक बाजार पुलिस थाने में दर्ज किया गया था

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले विवाह समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद चिराग गोठी, निशांत गोठी, रवि बाल तथा युवराज लक्ष्मण सहित अन्य आरोपियों ने व्यापारी एवं वकील को कथित रूप से धमकाया था। आरोपियों ने धंधा करने के लिए हर महीने 2 लाख रुपये देने की मांग की थी।

धमकी के चलते शुरुआत में 50 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद अलग-अलग समय पर 6.50 लाख रुपये और दिए गए, जिससे कुल 10 लाख रुपये की रकम दिए जाने की बात सामने आई थी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर 2021 को रॉयल होटल में चिराग गोठी और उसके साथियों ने जितेश का कथित रूप से अपहरण किया तथा पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए उसके साथ मारपीट भी की।

मामले में पुलिस द्वारा जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों एवं अन्य तथ्यों की जांच की गई। शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से अधिवक्ता ज़मीर शेख द्वारा दलीलें प्रस्तुत किए जाने के बाद चिराग गोठी समेत अन्य आरोपियों को मामले में कोर्ट ने अग्रिम जमानत ना मंजूर कर दिया

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस ने 13240 शराब की बोतल को किया नष्ट बड़े अधिकारी रहे मौजूद

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में प्रोहिबिशन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक की शराब व मुद्देमाल नष्ट सूरत, 15 सितंबर 2026: सूरत…

    राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद की आगरा में गूंज, 19 सितंबर को होगा सजीव प्रसारण

    अर्जुन रौतेला, आगरा। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम का 19 सितंबर को आगरा में सजीव प्रसारण किया जाएगा। शाम पांच…

    Leave a Reply