व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करेंगे विनय अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

अर्जुन रौतेला आगरा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने व्यापारी हितों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले विनय अग्रवाल को ब्रज क्षेत्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन से व्यापारियों में हर्ष की लहर है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र में व्यापारी हितों की आवाज को और मजबूती मिलेगी।

विनय अग्रवाल लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन एवं सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। छोटे, मध्यम और बड़े व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना, उन्हें सम्मान एवं अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। व्यापारियों के उत्पीड़न, लाइसेंस एवं प्रशासनिक समस्याओं, बाजारों की मूलभूत सुविधाओं तथा व्यापार से जुड़े अन्य मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ब्रज क्षेत्र के विभिन्न जिलों में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, कासगंज, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर सहित अन्य जिलों में जिला एवं शहर इकाइयों का गठन कर अधिक से अधिक व्यापारियों और उद्यमियों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

विनय अग्रवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यापारी की समस्या को मजबूती से उठाकर उसके समाधान के लिए संगठित प्रयास करना है। आने वाले समय में ब्रज क्षेत्र में संगठन को व्यापक स्तर पर सक्रिय किया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, शैलू अग्रवाल, मनीष गर्ग, राजपाल यादव, सतीश चाहर, विपिन गर्ग, भरत मित्तल सहित अनेक व्यापारियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग का आभार जताया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    ध्यान, भजन और राधा-कृष्ण की भक्ति से राधा-मय हुआ सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल

    अर्जुन रौतेला, आगरा। राधाष्टमी के पावन अवसर पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल का वातानुकूलित सभागार भक्ति, ध्यान और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित…

    आगरा में गूंजी “छात्रों की गूंज” – राहुल गांधी के मंच पर आते ही हुई आतिशबाजी

    अर्जुन रौतेला, 19 सितंबर 2026। आज शनिवार शाम इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम “छात्रों की गूंज” का लाइव प्रसारण होटल श्याम…

    Leave a Reply