रामलीला संस्थान ने प्रेस वार्ता कर रामलीला महोत्सव के कार्यक्रमों की दी विस्तृत जानकारी

।।कोसी कलां।।
रामलीला संस्थान ने प्रेस वार्ता कर रामलीला महोत्सव के कार्यक्रमों की दी विस्तृत जानकारी।

श्री रामलीला संस्थान कोसीकलां द्वारा रविवार को रामलीला महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने आगामी 6 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दी।

filter: 101; fileterIntensity: 0.8; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: true; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 6 अक्टूबर को श्री हनुमान जी के ध्वज पूजन के साथ होगा। इसके बाद रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। संस्थान के अनुसार महोत्सव के दौरान महाराज रावण की सवारी, गणेश पूजन, श्री राम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध, धनुष यज्ञ, श्री राम बारात, वन गमन लीला, खर-दूषण वध, सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, लंका दहन, कुंभकरण वध एवं मां काली का रौद्र रूप, रावण वध तथा श्री राम-भरत मिलाप सहित विभिन्न धार्मिक लीलाओं का आयोजन किया जाएगा।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री राम बारात एवं भरत मिलाप के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनकपुरी में मोहन भारती प्रेम दीक्षित एंड पार्टी द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु धार्मिक भजनों का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही राम बारात एवं भरत मिलाप मेले के दौरान नगर में दर्जनों आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियां सुप्रसिद्ध मधुर बैंड-बाजों की धुन के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी। रामलीला महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए संस्थान द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि कोसीकलां की सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपरा से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। महोत्सव में आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचते हैं। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य एवं धर्म की स्थापना का संदेश दिया जाएगा।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.46777797, 0.7965278);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
प्रेस वार्ता के दौरान रामलीला संस्थान के अध्यक्ष गिर्राज सिंह, मनीष जैन, खगेंद्र सिंह उर्फ बॉबी, अमित अग्रवाल, अनुराग तायल, कल्पेश जैन, सौरव जैन, नवल किशोर उर्फ नवल भगत जी, वेद प्रकाश, राहुल जैन कामिया, हरीश बिंदल, अनिक जैन, हैप्पी गर्ग, सौरव जैन कामिया, दीपक आर्य, विजय शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, कल्पेश जैन, कार्तिक चौधरी, धर्म सिंह, युग भारद्वाज, अंकित गुप्ता, सोन हलवाई सहित रामलीला संस्थान की समस्त कार्यकारिणी एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.46777797, 0.7965278);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
रिपोर्टर – विष्णु कुमार।
मो. न. 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बाल मन की कल्पनाओं ने रचा कविता का संसार, 39 स्कूलों के नन्हे कवियों ने जीता दिल

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में आयोजित अंतर्विद्यालयी बाल कवि सम्मेलन में 39 विद्यालयों से आए बाल कवियों ने अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से रचनात्मक प्रतिभा और…

    1अक्टूबर को सुरत जिला कलेक्टर कार्यालय पर मजदूरों का प्रदर्शन कामदार नेता श्री अजय दुबे

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मजदूरों के अधिकारों और न्यायपूर्ण कार्य परिस्थितियों को लेकर 1 अक्टूबर को जिला कलेक्टर कार्यालय पर कार्यक्रम मजदूरों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और…

    Leave a Reply