अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लेप्रोसी पेशेंट वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में कुष्ठ सेवा सदन, पुरानी महापालिका बिल्डिंग, ताजमहल पूर्वी गेट, ताजगंज में ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वच्छता’ विषय पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रतिभा तलेगांवकर ने बापू की प्रिय रामधुन प्रस्तुत की, जबकि निशिराज ने प्रार्थना प्रस्तुत की। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता कवि सम्राट राजेंद्र मिलन ने की। उन्होंने आतंकवाद की चुनौती के संदर्भ में गांधी दर्शन की प्रासंगिकता पर कविता प्रस्तुत की। डॉ. अंगद धारिया, डॉ. यशोयश, आचार्य उमाशंकर पारसर, नीरज जैन, अशोक अश्रु सहित अन्य कवियों ने गांधी, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रकवि ओम प्रकाश निडर ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से समाज को जागरूकता और कर्तव्यबोध का संदेश दिया। मुख्य अतिथि मधु बघेल ने कहा कि गांधी सत्य, अहिंसा और शांति के अग्रदूत थे। डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा कि देश में चल रहा स्वच्छ भारत अभियान गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों से प्रेरित है।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. ए.एस. सचान ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों पर चलते हुए कुष्ठ रोगियों की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। छावनी परिषद, आगरा के सदस्य राजेश गोयल ने दीन-दुखियों की सेवा को गांधी जी के जीवन का महत्वपूर्ण संदेश बताया। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने भी सेवा और स्वच्छता के महत्व पर विचार रखे।

इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों को खादी के वस्त्र प्रदान किए गए। हर्षित दुर्गविजय सिंह, दीप, शैलजा अग्रवाल, राज कुमार जैन एवं सूरज तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का परिचय सोसाइटी की सचिव डॉ. मधु भारद्वाज ने दिया।
कार्यक्रम में जी.एस. मनराल, इंद्रा, लोपमुद्रा जूनियर हाई स्कूल एवं जालमा कैंपस, ताजगंज के विद्यार्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपलब्धि भारद्वाज, संकल्प भारद्वाज एवं कमल सिंह ने व्यवस्थाएं संभालीं। संचालन डॉ. मधु भारद्वाज ने किया, जबकि संकल्प भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




