अर्जुन रौतेला खंदौली (आगरा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विकास खंड खंदौली कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इसके पश्चात ब्लॉक कार्यालय के बाहर स्थापित अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा एवं ब्लॉक स्टाफ ने माल्यार्पण कर देश के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। इस दौरान स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विजय अग्रवाल, एडीओ पंचायत पंकज यादव, एडीओ सुभाष झा, लाइका कुमारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओम बाबू, पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार, सीडीपीओ उषा गोस्वामी, सुपरवाइजर नागेश कुमारी सहित ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




