अर्जुन रौतेला आगरा। शाहगंज स्थित स्वामी लीला शाह सरस्वती शिशु मंदिर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ आचार्य एवं प्रधानाचार्य ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाग संघचालक वासुदेव रहे। उन्होंने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद वासुदेव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य गिर्राज दीक्षित ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन किया।

मुख्य वक्ता विष्णु ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के कर्तव्यों, विचारों एवं आदर्शों से परिचित कराया। प्रधानाचार्य गिर्राज दीक्षित ने भी विभिन्न श्लोकों एवं प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिशु वाटिका प्रभारी रश्मि जैन, ध्वनि व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली भूमि, फोटोग्राफी में सुधा, संचालन में हेमवती, वित्त व्यवस्था में कविता तथा अनुशासन व्यवस्था में अलका का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




