अर्जुन रौतेला रामदेवरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रामदेवरा की नई बस्ती में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र के दिव्यांग पर्यावरण प्रेमी दिनेश चौहान ने गांधी जयंती का दिन प्रकृति की सेवा को समर्पित करते हुए बस्ती और घरों के आसपास लगे पेड़-पौधों की साफ-सफाई एवं देखभाल की।

दिनेश चौहान ने शारीरिक चुनौतियों की परवाह किए बिना पौधों के आसपास जमा कचरे और खरपतवार को हटाया। इसके साथ ही पौधों में खाद-पानी देकर उनकी देखभाल की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को सार्थक बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और उनकी सेवा करना मानवता की सेवा के समान है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सम्मान की उठाई मांग
दिनेश चौहान के इस प्रयास की नई बस्ती के ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद जिस लगन और निस्वार्थ भाव से दिनेश पर्यावरण संरक्षण में जुटे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है।

ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से मांग की कि दिनेश चौहान को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उचित स्तर पर सम्मानित किया जाए। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे पर्यावरण प्रेमियों को प्रोत्साहन मिलने से समाज में स्वच्छता, पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




