अर्जुन रौतेला आगरा। जिला वुशू एसोसिएशन आगरा के तत्वावधान में 8वीं रीजनल वुशू चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी की टीमों के करीब 240 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में बढ़त बनाई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन महेश चंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम त्रिवेदी और जिला वुशू एसोसिएशन आगरा के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना व अनुशासन के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

आगरा की ओर से सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, आरके फाइट क्लब, शिवांगी फाइट क्लब और शक्ति मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल और फाइनल में स्थान बनाया।

समाचार लिखे जाने तक स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आगरा के लियोन, अभय जौहरी, आयुष वर्मा और आयुष अग्रवाल, फिरोजाबाद के आदित्य शर्मा तथा मथुरा के शुभ मंगल शामिल रहे।

प्रतियोगिता के शेष मुकाबले शुक्रवार सुबह नौ बजे से होंगे, जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में हेड जज रुपेश अग्रवाल के नेतृत्व में निर्णायक मंडल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना और वुशू खेल को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना है।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




