गुजरात प्रदेश सुरत शहर कांग्रेस कार्यायल पर भारतीय जनता पार्टी के महिला प्रकोष्ठ द्वारा+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूरत के मक्काईपुल स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने से राजनीतिक माहौल गरमा गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने **“हाय रे पप्पू हाय-हाय” और “राहुल तेरी तानाशाही नहीं चलेगी”** जैसे नारे लगाए। कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस ने विरोध कर रही भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वैन में बैठाया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया।

बताया जाता है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सूरत में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

घटना के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की। इस घटनाक्रम के कारण मक्काईपुल स्थित कांग्रेस कार्यालय के आसपास राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई।

**विशेष रिपोर्ट: राजेश देसाई

**टी.एन. न्यूज़ 24 — आवाज़ जुर्म के खिलाफ*

**गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट।*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल से डॉ महेश्वरी को पुलिस ने किया+++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट डॉक्टर हर्ष पंचाल आत्महत्या मामले में एक और आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस की जांच तेज गुजरात प्रदेश सूरत शहर की नई सिविल अस्पताल…

    गुजरात प्रदेश सुरेन्द्र नगर////////+++++

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ध्रांगध्रा में गणित-विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2026-27 का भव्य समापन **विद्यार्थियों ने गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण आधारित रचनात्मक कृतियों के माध्यम से…

    Leave a Reply