गुजरात प्रदेश के नवसारी महा नगर पालिका के सफ़ाई कर्मचारियों द्वारा++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश के नवसारी महानगरपालिका में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, लगभग 600 कर्मचारी आंदोलन में शामिल

वेतन वृद्धि और स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल; मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

गुजरात प्रदेश के नवसारी महानगरपालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के लगभग 600 कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आज सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर आए हैं।

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि तथा वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों को स्थायी करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर उचित निर्णय लिया जाना चाहिए और वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायित्व प्रदान किया जाना चाहिए।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

इस हड़ताल के कारण महानगरपालिका की सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। अब देखना होगा कि महानगरपालिका प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है और इस आंदोलन का समाधान निकालने के लिए क्या कदम उठाता है

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply