दलित चेतना पीडीए महापंचायत में देवेंद्र कुमार जाटव के समर्थन में भरी हुंकार

अर्जुन रौतेला आगरा/एत्मादपुर। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के नगला केसरी स्थित पलक रिसॉर्ट में रविवार को दलित चेतना पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। एत्मादपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी देवेंद्र कुमार जाटव द्वारा आयोजित महापंचायत में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर आवाज बुलंद करते हुए वर्ष 2027 में बदलाव का आह्वान किया।
महापंचायत की अध्यक्षता अमर सिंह जाटव (नगला मनी वालों) ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि यदि युवाओं को शराब और समाजवादी पार्टी से दूर करना है तो मुख्यमंत्री को शराब के ठेके बंद करा देने चाहिए। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और उज्ज्वल भविष्य के लिए पीडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया।


जाटव समाज की ओर से गुड्डी भारती, श्याम प्रकाश बोधी और शंकरलाल जाटव ने संविधान की रक्षा और सामाजिक अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील की। जामपुर के प्रधान बॉबी यादव, रमेश यादव और राम सहाय यादव ने भी युवाओं से आगे आकर समाज में सकारात्मक बदलाव की भूमिका निभाने का आह्वान किया।


महापंचायत में उमड़े जनसमूह से उत्साहित देवेंद्र कुमार जाटव ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी वर्ष 2027 में परिवर्तन की गवाह बनेगी। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गदगद नजर आए।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में 9 महीने की बच्ची का+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट **सूरत की खुली गटर ने ली 9 माह की मासूम की जान, औद्योगिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल**// *गुजरात प्रदेश…

    भुत पूर्व नगर सेवक एवम् कांग्रेस नेता श्री असद भाई कल्याणी++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि कलम से   16 वर्ष बाद भी जनसेवा का संकल्प बरकरार, असद कल्याणी ने जनता के प्रेम और विश्वास के प्रति जताया आभार 10 अक्टूबर…

    Leave a Reply