गुजरात प्रदेश सुरत शहर में 12 अक्टूबर को इण्डिया गठबंधन की+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

चुनाव आयोग के खिलाफ 12 अक्टूबर को सूरत में निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली

### गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा के नेतृत्व में वनिता विश्राम ग्राउंड से जिला कलेक्टर कार्यालय तक होगा मार्च

चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ियों तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस-इंडिया गठबंधन द्वारा आगामी 12 अक्टूबर, 2026 को सूरत में **‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली** का आयोजन किया जाएगा। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री अमित चावड़ा के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे वनिता विश्राम ग्राउंड से रैली शुरू होकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेगी।

सूरत शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपुल उधनवाला एवं शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री हरीश सूर्यवंशी ने बताया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 8 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली को स्थगित कर अब 12 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है।

इस रैली में कांग्रेस के साथ सीपीआई, एनसीपी, सीपीएम तथा इंडिया गठबंधन से जुड़े अन्य राजनीतिक दलों के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए सूरत शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपुल उधनवाला द्वारा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

### ट्रेनों को स्थगित करने के फैसले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री हरीश सूर्यवंशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम को विफल करने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों से आने वाली ट्रेनों को स्थगित किया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस के आंदोलन से घबराई हुई है और इसी कारण शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू की गई है।

कांग्रेस की ओर से 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाली रैली के लिए सूरत शहर पुलिस से अनुमति मांगी गई है। श्री हरीश सूर्यवंशी ने कहा कि पुलिस अनुमति दे या न दे, कांग्रेस लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए रैली निकालने के अपने निर्णय पर अडिग है।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं के अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष जारी रहेगा। रैली को लेकर पुलिस की अनुमति तथा प्रशासन के अंतिम निर्णय की स्थिति अभी स्पष्ट होना बाकी है

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में 9 महीने की बच्ची का+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट **सूरत की खुली गटर ने ली 9 माह की मासूम की जान, औद्योगिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल**// *गुजरात प्रदेश…

    भुत पूर्व नगर सेवक एवम् कांग्रेस नेता श्री असद भाई कल्याणी++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि कलम से   16 वर्ष बाद भी जनसेवा का संकल्प बरकरार, असद कल्याणी ने जनता के प्रेम और विश्वास के प्रति जताया आभार 10 अक्टूबर…

    Leave a Reply