गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि कलम से
16 वर्ष बाद भी जनसेवा का संकल्प बरकरार, असद कल्याणी ने जनता के प्रेम और विश्वास के प्रति जताया आभार
10 अक्टूबर 2010 को सलाबतपुरा वार्ड से कांग्रेस के कॉर्पोरेटर निर्वाचित हुए थे असद कल्याणी**
सूरत सूरत शहर के पूर्व नगर सेवक एवं कांग्रेस नेता असद कल्याणी ने 10 अक्टूबर 2010 को सलाबतपुरा वार्ड से कांग्रेस के कॉर्पोरेटर के रूप में निर्वाचित होने के दिन को याद करते हुए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जो प्रेम, विश्वास और सहयोग दिया, वह उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
असद कल्याणी ने बताया कि वे कॉलेज के समय से ही जनसेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं। कॉर्पोरेटर निर्वाचित होने के बाद भी उन्होंने जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए। उनके लिए जनसेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन का महत्वपूर्ण संकल्प है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विजय दिलाई थी, उसे वे कभी नहीं भूल सकते। जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे आज भी लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी जनसेवा की इस यात्रा को निरंतर जारी रखेंगे।
असद कल्याणी ने भावुक होकर कहा, **“मैं आपका आभारी था, आभारी हूँ और आभारी रहूँगा।”**
उन्होंने दोहराया कि जनता के विश्वास को बनाए रखना और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्होंने जनता के प्रति आभार जताया और कहा कि 10 अक्टूबर 2010 को मिला जनता का समर्थन उनके जीवन की अविस्मरणीय यादों में से एक है आज भी जात-पात का भेदभाव वगर समाज के हर नागरिक के दुख सुख में खड़े होते रहते हैं इसी कारण लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग छबि बनाए रखें है
Updated Video





Subscribe to my channel



