एमबीडी कॉलेज दूरा में शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

पारंपरिक खेलों से जुड़कर ही युवा रख सकते हैं संस्कृति को जीवंत: डॉ. भूरी सिंह
विद्यार्थियों को खेल और शारीरिक विकास के प्रति जागरूक करने का प्रयास


फतेहपुर सीकरी (दूरा)। कस्बा दूरा स्थित मरुबाई गांव देवी कन्याशाला समिति द्वारा संचालित एम.बी.डी. कॉलेज में शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें देश के पारंपरिक खेलों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्था प्रबंधक डॉ. भूरी सिंह ने कहा कि शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबड्डी खेलने की हमारे ग्रामीण और पारंपरिक समाज में एक बेहद प्राचीन परंपरा रही है। बदलते दौर में युवा इन खेलों से दूर न हों, इसी उद्देश्य के साथ कॉलेज परिसर में इस प्रतियोगिता की नींव रखी गई। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी वर्मा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को खेल की भावना से खेलने की सीख दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से चौ. फौरन सिंह, तुलाराम कहरवार, अरविंद चाहर, बॉबी सिंह, देशराज, रवि कुमार और मूलचंद आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

    ।। कोसी कलां ।। रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन। कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण…

    Leave a Reply