15वें धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा अभिनय का जलवा, फिल्म ‘उस्ताद बंटू’ का होगा प्रदर्शन

अर्जुन रौतेला आगरा। अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में अपनी पहचान बना चुके आगरा के प्रतिभाशाली अभिनेता संकल्प भारद्वाज अब अपनी चर्चित फिल्म ‘उस्ताद बंटू’ के साथ 15वें धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DIFF) में अपना जलवा बिखेरेंगे। निर्देशक अर्श जैन की इस फिल्म में संकल्प भारद्वाज मुशर्रफ के अहम किरदार में नजर आएंगे। 31 अक्टूबर को होने वाली फिल्म की स्क्रीनिंग न केवल उनके लिए बल्कि पूरे आगरा के सिनेमा जगत के लिए गर्व का क्षण है।

संकल्प भारद्वाज अभिनीत फिल्म ‘उस्ताद बंटू’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम (IFFR) के हार्बर सेक्शन में हुआ था, जहाँ इसे प्रतिष्ठित NETPAC अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला। इसके बाद फिल्म ने शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में भी जगह बनाई और तस्वीर फिल्म फेस्टिवल के मुख्य प्रतियोगिता खंड में शामिल हुई, जो दक्षिण एशियाई सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि ‘उस्ताद बंटू’ को NFDC और वेव्स फिल्म बाजार के अंतर्गत आयोजित वर्क-इन-प्रोग्रेस लैब में भी स्थान मिला था, जिसने फिल्म को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस फिल्म में संकल्प भारद्वाज ने केवल अभिनय ही नहीं बल्कि मार्केटिंग कंसल्टेंट के रूप में भी अहम योगदान दिया है। मुशर्रफ के किरदार को जीवंत करने वाले संकल्प ने अभिनय और फिल्म प्रचार-प्रसार दोनों मोर्चों पर अपनी प्रतिभा साबित की है। थिएटर से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले संकल्प को अंतरराष्ट्रीय मंचों ने व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचने का अवसर दिया है।

‘उस्ताद बंटू’ एक वेडिंग बैंड की दुनिया के माध्यम से संगीत, सपनों और जिंदगी से जुड़े अनछुए पहलुओं को सामने लाती है। यह उन कलाकारों की कहानी है जिनकी कला रोजमर्रा की जिंदगी में तो दिखती है, लेकिन उनके संघर्षों और सपनों पर कम ही बात होती है।

फिल्म की टीम अब इसे केवल फेस्टिवल तक सीमित न रखकर देशभर में 100 स्क्रीनिंग के माध्यम से आम दर्शकों तक पहुँचाने की पहल कर रही है, ताकि स्वतंत्र सिनेमा की ऐसी कहानियों को वह मंच मिल सके जो अक्सर व्यावसायिक सिनेमा में नहीं मिल पाता।

बता दें कि 15वें धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस वर्ष ऑस्कर तक पहुँच बनाने वाली ‘सीरत’ और नसीरुद्दीन शाह अभिनीत ‘रहमत’ जैसी चर्चित फिल्में भी प्रदर्शित हो रही हैं। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर ‘उस्ताद बंटू’ की स्क्रीनिंग में संकल्प भारद्वाज आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

 

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    नमस्ते आगरा’ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजा स्वाभिमान, समरसता और इंसानियत का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना के अनूठे संगम में शनिवार को एमजी रोड स्थित यूथ हॉस्टल में ‘नमस्ते आगरा’ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक संध्या का…

    आंबेडकर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलन ICMRP-2026 का भव्य शुभारंभ, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    अर्जुन रौतेला आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को खंदारी परिसर स्थित जे.पी. ऑडिटोरियम में तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘थर्ड इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च…

    Leave a Reply