दीपों की जगमगाहट में झूम उठा अमृतम् परिवार, गरबा-डांडिया की धुन पर थिरके कदम

अर्जुन रौतेला आगरा। दीपों की जगमगाहट, रंग-बिरंगी रोशनी, गुजराती गरबा-रास की मस्ती और अपनों के साथ खुशियों भरे पलों ने दीपावली उत्सव को यादगार बना दिया। भारत विकास परिषद अमृतम् द्वारा शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित शंकर वन में दीपावली उत्सव एवं धमाल का आयोजन हर्षोल्लास और पारिवारिक उल्लास के साथ किया गया। संगीत की मधुर धुनों पर डांडिया की खनक गूंजती रही और महिला-पुरुषों ने गरबा एवं रास नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्सव में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, आरएस गुप्ता, श्री नाथ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष कुलभुषण गुप्ता राम भाई ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में आकर्षक साज-सज्जा और मनमोहक रोशनी ने दीपावली के उल्लास को और बढ़ा दिया। गुजराती गरबा एवं रास की धुनों पर सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। शानदार आकाशीय आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया। वहीं बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेलों ने उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया। आयोजन का विशेष आकर्षण पांच लकी ड्रॉ और एक बंपर ड्रॉ रहा, जिसमें भाग्यशाली सदस्यों को उपहार जीतने का अवसर मिला। स्वादिष्ट चाट-पकौड़ी और स्वरुचि भोज के साथ सभी ने पारिवारिक मिलन का आनंद लिया।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) और सचिव राजीव गोयल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटने का अवसर है। अमृतम् परिवार का उद्देश्य सभी सदस्यों को एक सूत्र में जोड़कर पारिवारिक आत्मीयता को मजबूत करना है।


कोषाध्यक्ष मयंक जैन और महिला सहभागिता प्रभारी रेखा राज अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पारिवारिक आयोजनों में नई ऊर्जा और उत्साह आता है। गरबा-डांडिया के माध्यम से सभी ने भारतीय संस्कृति और उत्सव की परंपराओं का आनंद लिया।


इस अवसर पर अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन,
आशी अग्रवाल, मीना गुप्ता, सपना बंसल, बृजेश बंसल, जूही बंसल, नीरज मित्तल, ज्योति मित्तल, सुधीर जैन, अर्चना जैन, राजकुमार अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, संजीव गुप्ता, मीनू गुप्ता, पुरुषोत्तम मित्तल, नीलिमा मित्तल, अमित गोयल, पूजा गोयल, आयुषी गोयल, अमित पाराशर, नंदिनी पाराशर, रश्मि वर्मा, अंजू अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, ममता रेपुरिया, पुनीत, कविता अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, कविता अग्रवाल, दीपक भार्गव, भावना भार्गव, विकास वर्मा, नीलम वर्मा, मुकुल बंसल, मनीषा बंसल, ज्योति अग्रवाल, आशा गोयल, मधु गोयल, रुचि सिंघल, गौरव बिंदल, संचिता बिंदल, विकास गोयल, सपना गोयल, सुदेश अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, राधा अग्रवाल, फिरोजाबाद से भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए प्रवीण गर्ग, ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, ब्रज प्रांत महासचिव विवेक अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता, तरुण शर्मा, बसंत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    नमस्ते आगरा’ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजा स्वाभिमान, समरसता और इंसानियत का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना के अनूठे संगम में शनिवार को एमजी रोड स्थित यूथ हॉस्टल में ‘नमस्ते आगरा’ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक संध्या का…

    आंबेडकर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलन ICMRP-2026 का भव्य शुभारंभ, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    अर्जुन रौतेला आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को खंदारी परिसर स्थित जे.पी. ऑडिटोरियम में तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘थर्ड इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च…

    Leave a Reply