अर्जुन रौतेला आगरा। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा माईथान की ओर से गुरुद्वारा माईथान में विशाल कीर्तन समागम आयोजित किया जाएगा। शनिवार को गुरुद्वारे में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन कर आयोजन की जानकारी साझा की गई।

सभा के प्रधान कवलदीप सिंह एवं हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि समागम में पीलीभीत से रागी भाई गुरप्रीत सिंह प्रीति विशेष रूप से कीर्तन की हाजिरी भरेंगे। इसके अलावा गुरुद्वारा गुरु का बाग के हजूरी रागी विक्रम सिंह, स्त्री सत्संग सभा और अन्य रागी जत्थे भी गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।
चेयरमैन परमात्मा सिंह अरोड़ा ने बताया कि कीर्तन दीवान सुबह सात बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह के अनुसार श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग बीपी ऑयल मिल में रहेगी। समागम के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा तथा विभिन्न संस्थाओं की ओर से व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह वीरे, गुरदयाल सिंह बेदी, हरपाल सिंह, मनकमल सिंह, प्रवीण अरोड़ा, राणा रणजीत सिंह, सतविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, रौनक वाधवा और रक्षपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel



