णमोकार महामंत्र व भव्य भजन संध्या से गूंजा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर

अर्जुन रौतेला आगरा। सेक्टर-4बी, आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री 1008 प्रभु पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत सोमवार को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नवग्रह युवक मंडल के तत्वावधान में संपन्न हुए इस भक्तिमय समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद संजू सिकरवार एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा किया गया।

पार्षद संजू सिकरवार ने नवग्रह युवक मंडल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने के साथ-साथ हमारी युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति और धर्म के मार्ग से जोड़ने का कार्य करते हैं। मंदिर परिसर का यह भक्तिमय वातावरण मन को असीम शांति प्रदान करने वाला है।

नवग्रह युवक मंडल के मीडिया प्रभारी लक्की जैन ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सायंकालीन सत्र की शुरुआत शाम 6 बजे श्री णमोकार महामंत्र के 35 मिनट के सामूहिक पाठ से हुई, जिससे पूरा मंदिर परिसर धर्ममय हो गया। इसके पश्चात शाम 6:35 बजे श्री भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक वाचन किया गया और शाम 7 बजे प्रभु की भव्य संगीतमय आरती उतारी गई।

आराधना के इसी क्रम में शाम 7:30 बजे पंडित सौरभ जैन शास्त्री द्वारा शास्त्र प्रवचन हुए, जिसमें श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। रात्रि 8 बजे से ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें आये हुए गीतकारों विशाल जैन, कुलदीप जैन, दिव्यांशी जैन, सैफाली जैन, राशि जैन एवं नमन जैन के मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में झूमते रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रभावना वितरित की गई।

भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री सिद्धचक्र विधान के पुण्यार्जक परिवार से अशोक कुमार जैन (बर्तन वाले), मंदिर समिति के अध्यक्ष अभय जैन, मंत्री सुशील कुमार जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन एवं समस्त प्रबंधकारिणी के साथ नवग्रह युवक मंडल के अध्यक्ष संदेश जैन, मंत्री अभिषेक जैन, मयंक जैन, प्रवीन जैन, सौरभ जैन, रोहित जैन, संतोष जैन, मीडिया प्रभारी लक्की जैन, रीतेश जैन, धर्म जैन, गौरव जैन, अमित जैन, मुकेश जैन, उदित जैन, अभिषेक जैन एवं समस्त युवा साथी तथा शाश्वत महिला मंडल अध्यक्षा कुंती जैन, मंत्री माया जैन, सुनीता जैन, रिंकी जैन, रचना जैन एवं वधू मंडल सेक्टर-4बी की पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय समाजजन उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    नहीं होने देंगे, नहीं होने देंगे, अपने क्षेत्र में हम चौथ वसूली नहीं होने देंगे

    अर्जुन रौतेला आगरा। अग्रसेन वाटिका, बल्केश्वर में आयोजित एकजुटता प्रदर्शन एवं प्रेस वार्ता में सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने मनोज अग्रवाल पर चौथ वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाते…

    णमोकार महामंत्र व भव्य भजन संध्या से गूंजा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर

    अर्जुन रौतेला आगरा। सेक्टर-4बी, आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री 1008 प्रभु पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत सोमवार को भव्य धार्मिक…

    Leave a Reply