खेरली नगर पालिका ने दी अस्पताल बनाने के लिए 2 बीघा जमीन

खेरली(अलवर) से सत्यवीर सैन की रिपोर्ट

खेड़ली. कस्बे की नगर पालिका द्वारा खेड़ी में नया हॉस्पिटल बनाने के लिए 2 बीघा जमीन एवं नवीन उप तहसील कार्यालय बनाने के लिए 16 से वर्ग गज जमीन के कागजात विधायक बाबूलाल बैरवा की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों को सौंपे।खेड़ली कस्बे में स्वीकृत उप तहसील कार्यालय के लिए करीब 1600 गज व कस्बे के लिए 100 बैड का हॉस्पिटल बनवाने के लिए करीब दो बीघा जमीन के कागजात नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी किंगपाल सिंह द्वारा कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा की मौजूदगी में खेड़ली चिकित्सा प्रभारी डॉ अंकित जेटली व नायब तहसीलदार हेमेंद्र शर्मा को सौंपी गए। नगर पालिका को उक्त जगह पेपर मिल की जगह पर मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रही नवकार वाटिका के डायरेक्टर पवन चौधरी द्वारा दान पत्र के माध्यम से दी गई थी। इस दौरान विधायक ने बताया कि दानपत्र पर दी गई जगह पर खेड़ली कस्बे के नवीन उपतहसील कार्यालय निर्माण शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जाएगा तथा क्षेत्र की जनता को चिकित्सा सुविधा को विस्तार करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बैड के हॉस्पिटल भवन का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए विधायक कोटे से एक करोड़ की राशि विधायक द्वारा दी गई है। इस दौरान नायब तहसीलदार हेमेंद्र शर्मा, खेड़ली चिकित्सा प्रभारी डॉ अंकित जेटली, नगर पालिका के ईओ किंगपाल सिंह, जेईएन पवन गुप्ता, पार्षद पवन चौधरी, वीरू बेरवा, रूपा यादव आदि मौजूद थे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply