क्या अब ग्रामीण भी बनेगें प्रकृति के सजग प्रहरी?
बिना पेड़- पौधों के जीवन की कल्पना करना गुनाह : प्रजापति
आगरा (अर्जुन रौतेला)। वर्तमान में देखा गया है कि सामाजिक संस्थाएं लगातार वृक्षारोपण करती हैं, वही सरकारी अमला भी कागजों के अलावा जमीनी स्तर पर कुछ प्रतिशत में वृक्षारोपण करते हैं, असल में पौधा लगाते समय फोटो होता है, उसके बाद कभी भी मुड़ कर उन पौधों को नहीं देखते हैं। आखिर क्यों?
क्या केवल नेता व संस्थाओं का काम केवल फोटो खींचाकर अखब़ारों तक सीमित रह गया है!

विकास खण्ड खंदौली की ग्राम पंचायत पोईया के नगला महाराम मे स्थित रामताल अमृत सरोवर पर होमगार्ड्स विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति के पुत्र दिनेश व चंद्रमोहन ब्रज क्षेत्र मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा, शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दिनेश प्रजापति, आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख, चंद्रमोहन प्रजापति द्वारा अमृत सरोवर पर पौधारोपण कर किया।

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति के पुत्र दिनेश प्रजापति ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि, हम सबको जल संरक्षण करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए तथा उनकी एक परिवार के सदस्य की तरह देखभाल भी करनी चाहिए। बिना पेड़ पौधों के जीवन की कल्पना करना भी एक गुनाह है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं वह उनको संरक्षित करें।

इस अवसर पर जिला कमाडेंट संतोष कुमार , रविन्द्र कुमार एसआई, ग्राम प्रधान पति श्याम सुंदर, सचिव राजकुमार, रिंकू चौधरी मंडल संयोजक भाजपा, कुलदीप चौहान, योगेश उपाध्याय, धर्मेंद्र सिसौदिया, विजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Updated Video





Subscribe to my channel





