बहराइच *डीएम व एसपी ने थाना फखरपुर और नगर कोतवाली पहुँचकर लिया समाधान दिवस का जायजा *मनोज त्रिपाठी.

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने थाना फखरपुर व कोतवाली नगर का निरीक्षण कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।
थाना फखरपुर के निरीक्षण के दौरान थाना दिवस रजिस्टर के अवलोकन में स्पष्ट व साफ-सुथरा अंकन पाये जाने पर डीएम व एसपी ने सम्बन्धित कामिकों की सराहना की। समाधान दिवस में पाया गया कि प्राप्त हुए 09 प्रार्थना-पत्रों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया है जबकि 01 प्रकरण के निस्तारण हेतु मौका मुआयना के लिए टीम भेती गई है। डीएम ने निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर आये हुए प्रार्थना-पत्रों को निस्तारण गुणवत्ता के साथ किया जाय ताकि फरियादी की गई कार्यवाही से संतुष्ट हो जाये। इस अवसर पर तहसीलदार कैसरगंज अजय यादव, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
इसके उपरांत डीएम व एसपी ने कोतवाली नगर पहुंचकर जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि समयबद्धता के साथ प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण कराएं। थाना समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध की गई कार्यवाही का जायज़ा लेने के उद्देश्य से डीएम व एसपी ने समाधान दिवस पंजिका का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, कोतवाल ब्रह्मानन्द गौड़ व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।मनोज त्रिपाठी 8081466787, बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश भरूच जिले की राजनीति में गरमाहट विधायक चैतर वसावा के खिलाफ एक साथ 3 FIR दर्ज पुलिस थानों को छावनी में तब्दील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भरूच जिले के झगड़िया GIDC ब्लास्ट के पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर विधायक चेतर वसावा और पुलिस आमने-सामने भरूच जिले…

    गुजरात राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल करने की मांग को लेकर गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जनगणना निर्देशक को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रम को लेकर जनगणना निदेशक को महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply