15 लाख लोगों को साइबर ठगी का शिकार होने से पुलिस ने बचाया

यूपी के आगरा में साइबर ठग देश के 15 लाख लोगों से महाठगी का प्लान बना रहे थे. पुलिस ने कहा कि ये ठगी करीब 38 हजार करोड़ रुपये की होने वाली थी. कुछ महीने पहले एक कंपनी ने केस दर्ज कराया था. इसमें जब जांच की गई तो पुलिस दंग रह गई. पुलिस ने 27 गेमिंग-बैटिंग वेबसाइट बंद, 6 हजार अकाउंट ब्लॉक करा दिए हैं. इसी के साथ पुलिस ने प्रदेश का सबसे बड़ा फ्रॉड रोका है.

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने 15 लाख लोगों से महाठगी होने वाली थी. एक एफआईआर के बाद पुलिस की चौकसी ने इस ठगी की घटना को होने से बचाया है. पुलिस का कहना है कि देश-विदेश में बैठे ठग 15 लाख लोगों से 38 हजार करोड़ की ठगी करने की तैयारी में थे. गहन छानबीन के बाद रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. पुलिस ने 6 हजार बैंक खाते और 27 वेबसाइट्स बंद करा दी हैं.

दरअसल, कुछ महीने पहले थाना शाहगंज में केस दर्ज कराया गया था. यह एफआईआर एक निजी कंपनी की ओर से दर्ज कराई गई थी. साइबर सेल ने इस मामले में जब जांच-पड़ताल शुरू की तो जो सामने आया, उसे देख पुलिस दंग रह गई. पुलिस के अनुसार, ठग लाइव कंटेंट, लाइव गेम, थर्ड पार्टी एप और वेब पोर्टल से गैर कानूनी तरीके से चीन, वियतनाम, फिलिपींस के सर्वरों के माध्यम से लाइव री-स्ट्रीमिंग के जरिए अवैध बैटिंग, गेमिंग, बैंकों में खाते खुलवाकर कर रहे थे.

पुलिस ने करीब 4 महीने तक इस मामले में खोजबीन की, इसके बाद पूरे रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. साइबर टीम ने 27 गेमिंग वेबसाइट और अलग-अलग बैंकों में किराए पर खोले गए 6 हजार खातों को केंद्रीय और स्टेट एजेंसीज की मदद से बंद करवा दिया. पुलिस का कहना है कि चीन, रूस, वियतनाम और फिलिपींस में बैठे अपराधी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का डाटा चुराकर लोगों से फर्जी ऐप पर बैटिंग करवा रहे थे. हर दिन 80 से 100 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे थे.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply