आसमान में दिखाई दिए दो सूरज, कैमरे में कैद अद्भुत नजारे को देख हैरान हुए लोग

Two Sun Seen In The Sky: सोचिए क्या हो जब सुहाने मौसम का मजा लेने आप घर से बाहर निकलें और तभी आपको एक की जगह दो-दो सूरज देखने को मिल जाए. यकीनन आप भी अपनी आंखें मिचकाना शुरू कर देंगे, लेकिन हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को चौंका रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और सोचने को मजबूर भी. वीडियो में दो सूरज को देखकर यकीनन आपको भी अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाएगा. वीडियो में दावा किया गया कि, आसमान में दो सूरज दिखाई दिए हैं. देखिए आखिर क्या है ये पूरा माजरा.

ये तो आपको पता ही होगा कि, पृथ्वी से जो तारा बेहद नजदीक है, वो है सूरज. यही वजह है कि, आग का ये गोला पृथ्वी से सबसे क्लियर और बड़ा नजर आता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दुनिया में एक ही सूरज है, जो हर जगह दिखाई देता है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे इन दो सूरज के पीछे का क्या राज है, यह सवाल इन दिनों कई सोशल मीडिया यूजर्स के दिल में उठ रहा है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, समुद्र में तैरते जहाज से एक शख्स कैमरे की मदद से दो सूरज दिखा रहा है. पहला सूरज आसमान में चमक रहा है. वही दूसरा बादलों में छिपा है. वीडियो में दावा किया गया कि आसमान में दो सूरज दिखाई दे रहे हैं. कैमरे में कैद अब ये अद्भुत नजारा देख यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वीडियो की असलियत कमेंट बॉक्स में सामने आ गई. असल में वीडियो में दिख रहा एक गोला चांद है. दरअसल, प्रकृति कई बार ख़ास मौकों पर ये नजारा दिखाती है. इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि, इससे पहले 2016 में अमेरिका और कनाडा में भी दो सूरज दिखने का दावा किया गया था, लेकिन उस समय भी उनमें से एक चांद ही था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो bluebookreptilian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘आप इस दो सूरज वीडियो के बारे में क्या सोचते हैं?’

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा, राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कोसीकला। नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड…

    Leave a Reply