घटतौली पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ होगी कार्यवाही : ब्लॉक प्रमुख

(संवादाता अर्जुन रौतेला) जनपद आगरा मे माह अक्टूबर का राशन वितरण शुरू होने वाला है, जिसे लेकर खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा द्वारा सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए जा चुके है कि क्षेत्र के कार्ड धारकों द्वारा वितरण से संबंधित यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो कर्मचारी व राशन डीलर के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

इस संबंध मे उन्होंने बताया कि विकास खण्ड कार्यालय पर आये दिन राशन वितरण के संबंध मे शिकायत प्राप्त होती है, जिसमे राशन डीलर द्वारा कार्ड धारक को प्रति यूनिट एक किलो कम राशन दिया जाता है, और कुछ शिकायत राशन डीलर द्वारा खाद्यान्न न देकर उन्हें राशन न देने से संबंधित है जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने संज्ञान लेते हुए विकास खण्ड खंदौली के अंतर्गत आने वाले समस्त उचित दर मूल्य की दुकानों द्वारा की जा रही घटौली को रोकने हेतु ब्लॉक स्तरीय टीम गठित की है, साथ ही टोल फ्री नंबर के साथ साथ जनपद के तीन अधिकारियों के नंबर जारी किए है जिनमे पूर्ति निरीक्षक खंदौली 96343 81552 , क्षेत्रीय अधिकारी 9557199555 , जिला पूर्ति अधिकारी 8756540959 , टोल फ्री 18001800150 , 1967 संपर्क सूत्र जारी किए है जिस पर कार्ड धारक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

इसके साथ ही ब्लॉक पर स्थित कंट्रोल रूम का व्हाट्स ऐप नंबर 8077330879 भी जारी किया गया है जो सीधे ब्लॉक प्रमुख की निगरानी मे रहेगा, टीम मे दो सहायक विकास अधिकारी एवं शिकायतकर्ता के संबंधित ग्राम सचिव को सम्मिलित कर बनाया गया है, यदि शिकायत का निस्तारण नहीं किया जाता है तो इस संबंध मे शासन स्तर तक शिकायत कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    पाकुड़: उपायुक्त के निर्देश पर वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की हुई नि:शुल्क जांच

    पाकुड़-उपायुक्त मेघा भारद्वाज के दिशा-निर्देशानुसार आज शुक्रवार (1 मई 2026) को सोनाजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की…

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    संवादाता अर्जुन रौतेला। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दिनांक 1 मई, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारियों के सम्मान में एक विशेष प्रार्थना सभा का…

    Leave a Reply