श्रीकृष्णः सुदामा की मित्रता सुन भावुक हुए श्रद्धालु, कथा व्यास ने दिया प्रेम से परिवार में जीने का सूत्र

आगरा- संवादाता अर्जुन रौतेला । भगवान कृष्ण और सुदामा जैसी मित्रता आज समाज में देखने को भी नहीं मिलती है। वो मित्र ही क्या जो मित्र के दुख में दुखी और सुख में सुखी न हो। सुदामा चरित्र का बखान करते हुए ये कहा अन्तर्राष्ट्रीय संत आचार्य सुशील महाराज ने।

लोहामंडी स्थिम महाराजा अग्रसेन भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सातवें दिन सुदामा चरित्र प्रसंग एवं फूलों की होली लीला हुए। जजमान विकास गुप्ता एवं पूनम गुप्ता थे।


कथा व्यास आचार्य सुशील महाराज ने कहा मित्र कितना भी धनवान हो जाए बचपन की मित्रता को नहीं भूलना चाहिए। सुदामा जी ने स्वयं ही भगवान के हिस्से के चने खाकर, भगवान के उपर आने वाले कष्ट को अपने उपर लिया था। यह बात भगवान श्रीकृष्ण को भलिभांति ज्ञात थी। इसलिए भगवान कृष्ण ने स्वयं केवट बनकर सुदामा जी को नदी से पार करा द्वारिका पहुंचाया। सुदामा चरित्र के बाद 24 गुरुओं का वर्णन करते हुए कहा कि शिक्षा जहां से भी मिले वहां से प्राप्त करनी चाहिए। दत्तात्रेय जी के प्रसंग से यह महाज्ञान प्राप्त होता है। इसके बाद महाराज जी ने व्यास पूजन और फूलों की होली का प्रसंग वर्णन कर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। आज ब्रज में होली रे रसिया….भजन पर भक्त जमकर झूमें। समापन पर कथा प्रेमियों से संकल्प लिया कि हमारे परिवार में, इष्ट मित्रों में आपसी कलह को आज समाप्त करें और प्रेम से जीना सीखें। ये संसार दुखालय है, यहां आपस में प्रेम रहेगा तभी सुख की अनुभूति हो सकती है। इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता, पार्षद हेमंत प्रजापति, रिषभ गुप्ता, श्रेया, सुरभि, नीरज शिवहरे, अशोक गोला, संतोष अग्रवाल, अमित बंसल आदि उपस्थित रहे।

− लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में ब्रज की फूलों की होली का आनंद लेते श्रद्धालु। कथा व्यास आचार्य सुशील महाराज हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply