विटामिन डी की कमी भी बन रही हड्डियां कमजोर होने का बड़ा कारण

आगरा (संवादाता अर्जुन रौतेला) । जैसे− जैसे उग्र बढ़ती है त्वचा, हृदय और बाल ही नहीं बल्कि हड्डियां भी कमजोर होने की समस्या बढ़ने लगी है। लोग अक्सर हड्डियों या जोड़ों के दर्द से परेशान होते हैं। यह सभी लक्षण हैं हड्डियां कमजोर होने के। और इसका प्रमुख कारण है शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी। यह आवश्यक सुझाव दिए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रीतेश गर्ग ने।

शुक्रवार को बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा वृहद हड्डी एवं जोड़ों के दर्द रोग की जांच का शिविर लगाया। शिविर में मरीजों की जांच करते हुए डॉ रीतेश गर्ग ने कहा कि बहुत से खाद्य प्रदार्थ और पेय पदार्थ हैं तो हड्डियां कमजोर बनाने का काम करते हैं। अधिक चीनी और नमक का सेवन भी हड्डियां कमजोर करता है।


शिविर में 100 से अधिक मरीजों की जांच की गयी। छोटी उम्र में हड्डियां कमजोर होने के भी केस शिविर में आए। निःशुल्क परामर्श के साथ आवश्यक जांचे भी 50 प्रतिशत छूट की की गयी। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्टी रामकपूर, सतीश कपूर, मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नीरज बांदिल, विशाल बिंदल, कन्हैया लाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, बंटी मामा, राजकिशोर गुप्ता, हेमेंद्र मोहता आदि उपस्थित रहे।

 

श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉ रीतेश गर्ग। साथ हैं सदस्य।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात कांग्रेस के कद्दावर नेता श्री जवाहर उपाध्याय ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा जानिए वज़ह

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य पद से जवाहर उपाध्याय का इस्तीफा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा को संबोधित एक पत्र के…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद जिला कलेक्टर को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद में भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज देने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को सौंपा…

    Leave a Reply