सनातन जागृति सम्मेलन 25 को, देवकी नंदन ठाकुर महाराज करेंगे सनातनियों को जागरुक

− सनातन जागृति सम्मेलन में 5 जिलों के करीब 20 हजार सनातनी होंगे शामिल

− महामण्डलेश्वर महन्त श्री कृष्ण दास, स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज, संदीप महाकाल, चैतन्य अरुण पुरी भी करेंगे संबोधित

आगरा (अर्जुन रौतेला)। संसार के सबसे प्राचीन सनातन धर्म पर किये गए मुगलों के प्रहारों से अब उबरने का समय आ चुका है। सनातनियों को जागरुक होने की जरूरत है, तभी अपनी सभ्यता और संस्कृति के प्रतीकों का संरक्षण हम कर पाएंगे। इसी उद्देश्य को लेकर 25 अक्टूबर 2023, दिन बुधवार को सनातन जागृति सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि देवकी नंदन ठाकुर महाराज होंगे।
शनिवार को हरीपर्वत स्थित होटल एमिनेंट में सनातन जागृति सम्मेलन के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। कार्यक्रम संयोजक अविनाश राणा और अमित चौधरी ने बताया कि सनातन जागृति सम्मेलन का उद्देश्य है सभी सनातनी जागरूक हों और 1670 में मुगल शासक औरंगजेब द्वारा मथुरा से हमारे आराध्य केशव देव जी कान्हा जी के मंदिर को तोड़कर जिन मूर्तियों को आगरा लाकर जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दफन कर दिया गया था, उन्हें निकालकर पुनः मंदिर में स्थापित किया जाए। इस आतातायी घटना के बहुत सारे प्रमाण हैं। न्यायालय में भी यह मामला चल रहा है। जब तक सनातनियों को न्याय नहीं मिल जाता, हमारा गौरव पुनः स्थापित नहीं हो जाता हम न्यायालय से लेकर सड़क तक की लड़ाई जारी रखेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश शिवाजी ने बताया कि सम्मेलन के लिए गांव से लेकर देहात तक में 250 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं। अनुमान है कि आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस जिलों से 20 हजार से अधिक सनातनी शामिल होंगे।


लोगों को जागरुक करने के लिए होर्डिंग्स, सोशल मीडिया आदि का प्रयोग किया जा रहा है। प्रयास हैं कि अधिक से अधिक युवाओं को सम्मेलन से जोड़ा जाए। प्रदेश महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज होंगे। वहीं महामण्डलेश्वर महन्त श्रीश्री 108 कृष्ण दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी धाम कानपुर, क्रांतिकारी संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज श्री महालक्ष्मी पीठाधीश्वर श्री धाम वृंदावन, सन्दीप महाकाल हेलीकॉप्टर बाबा, गुड़गांव और चैतन्य अरुण पुरी जी महाराज भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाह, महानगर अध्यक्ष लोकपाल चाहर, रिषभ राणा, जिलाध्यक्ष युवा शाखा जयदीप सिंह, महानगर अध्यक्ष युवा शाखा आकाश ग्रोवर, विकास गोला, अभिषेक शर्मा, मनोज चौहान, संजय सिसौदिया आदि उपस्थित रहे।

फोटो, कैप्शन− हरीपर्वत स्थित होटल एमिनेंट में सनातन जागृति सम्मेलन आमंत्रण पत्र का विमोचन करते हनुमान सेना के अविनाश राणा, अमित चौधरी, सतीश शिवाजी आदि।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply