17 वें स्कूल मून ओलंपिक की मशाल प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल पहुंँची

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। मून स्कूल ओलंपिक पहुंँच पिछले कई सालों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन का मौका देने के लिए एक बड़ा मंच देता आ रहा है। मून स्कूल ओलंपिक में ताजनगरी नहीं बल्कि आसपास के गाँव के खिलाड़ी भी भाग लेते हैं।

इस बार 17वांँ स्कूल ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। निरंतर कई दिनों तक अनेक विद्यालयों में मशाल ने 17वें मून स्कूल ओलंपिक के शुभंकर टिनटिन और स्वामी के साथ भ्रमण किया। अंत में मशाल 21 अक्टूबर को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल पहुंँची, जहाँ स्कूल की कैबिनेट ने मशाल ग्रहण की व उसका जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया।

मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति की ओर से जिला ओलंपिक एसोसिएशन, आगरा के सचिव राहुल पालीवाल जी ने विद्यालय को औपचारिक रूप से 17वें मून स्कूल ओलंपिक में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि मून ओलंपिक 2023 में 17 खेलों में खिलाड़ी मैदान में अपना दम दिखाएंँगे।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में भारत ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ताजनगरी में खिलाड़ियों को ग्राउंड लेवल से निकालने और आगे बढ़ाने का अनुपम एवं अनूठा कार्य मून स्कूल ओलंपिक द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर खिलाड़ियों की पौध निकालनी है तो निचले स्तर से एथलीट्स को ढूंढ कर तराशना होगा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके क्योंकि निश्चित तौर पर इस तरह की खेल स्पर्धाएंँ खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें तराशने का भी काम करती हैं।

इस दौरान श्री राजीव दीक्षित (निदेशक, मून टीवी), श्री विनोद सीतलानी (अध्यक्ष स्वागत समिति), श्री मनीष तिवारी (संयुक्त संयोजक आयोजन समिति) आदि गणमान्य लोगो ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    एम. बी. डी. कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

    फतेहपुर सीकरी/दूरा। श्री मरुबाई गाँव देवी कन्याशाला समिति द्वारा संचालित एम. बी. डी. कॉलेज, दूरा में भूरी सिंह उर्फ अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में आज ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल…

    एमबीडी कॉलेज दूरा में शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

    पारंपरिक खेलों से जुड़कर ही युवा रख सकते हैं संस्कृति को जीवंत: डॉ. भूरी सिंह विद्यार्थियों को खेल और शारीरिक विकास के प्रति जागरूक करने का प्रयास फतेहपुर सीकरी (दूरा)।…

    Leave a Reply