*गढ़मुक्तेश्वर के शाहपुर रोड स्थित देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आज खेल जगत में अपनी विशेष पहचान रखने वाले खेल प्रशिक्षको के सम्मान हेतु समारोह का आयोजन किया गया*

*गढ़मुक्तेश्वर/न्यूज़*

*गढ़मुक्तेश्वर के शाहपुर रोड स्थित देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आज खेल जगत में अपनी विशेष पहचान रखने वाले खेल प्रशिक्षको के सम्मान हेतु समारोह का आयोजन किया गया*

आपको बतादे की जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के शाहपुर रोड स्थित देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आज खेल जगत में अपनी विशेष पहचान रखने वाले खेल प्रशिक्षको के सम्मान हेतु समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भूतपूर्व नेशनल चैंपियन 20 किलो मीटर पैदल चाल हरदयाल राठी ,अमरीश आधाना एथलीट कम कोच 3000 मीटर 5000 मीटर 10000 मीटर हाफ मैराथन श्री गुरुचंद भूतपूर्व कैप्टन भारतीय वॉलीबॉल टीम सम्मिलत रहे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ गंगादास निदेशक प्रधानाचार्य रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नानपुर उपस्थित रहै। विद्यालय प्रबन्थक श्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रधानाचार्य मंजू चौधरी द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई।इसके उपरांत विद्यालय के अध्यापक मंडल द्वारा मुख्य अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय छात्र-छात्राओं ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगंतुक अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधक श्री राजेंद्र चौधरी ने क्षेत्र के लिए एक प्रशिक्षण अकादमी बनाने के संकल्प को मुख्य अतिथियों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से भी ओलंपियन विश्व स्तर की खिलाड़ी आगे आएं और क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करें इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य युधिस्टर यादव, स्कूल कोऑर्डिनेटर जोगिंद्र सिंह, मंच संचालक सुदर्शन पाल ,अशोक चौधरी ,ज्ञानेश्वर गॉड, फुरकान अली आदि सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    संस्कार भारती, आगरा महानगर, बृज प्रान्त द्वारा राजेश गर्ग और शीला गर्ग को समर्पित कर हुई काव्य गोष्ठी

    संवादाता अर्जुन रौतेला। संस्कार भारती, आगरा महानगर, बृज प्रान्त द्वारा राजेश गर्ग और शीला गर्ग को समर्पित 14वीं नमन काव्य गोष्ठी का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को आर्य समाज मन्दिर,…

    आगरा कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रयोगात्मक (रिसर्च प्रोजेक्ट) परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम द्वारा सूचित किया गया है कि राजनीति विज्ञान विभाग के स्नातक स्तर के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक (रिसर्च…

    Leave a Reply