खून से लथपथ हुई मासूम, ननिहाल आई पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म; बेहोश हुई तो ऐसे ही छोड़कर भागा दरिंदा

पश्चिमी चंपारण। थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में गृहप्रवेश में शामिल होने के लिए मां के साथ आई पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

ग्रामीणों ने आरोपित सुभाष यादव (30) को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। बेहोशी की हालत में सरेह में मिली बच्ची की हालत गंभीर है। अधिक रक्तस्राव के कारण उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला?

थानाध्यक्ष खालीद अख्तर ने बताया कि मामले में पीड़िता के नाना की शिकायत पर कांड अंकित कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुखिया प्रतिनिधि गिरीश भगत ने बताया कि पंचायत के एक गांव में शुक्रवार को गृहप्रवेश में शामिल होने के लिए पांच वर्ष की बच्ची अपनी मां के साथ आई थी।

शाम तक पूजा का कार्यक्रम चला। बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित सुभाष यादव नशे में धुत होकर आया। बच्ची को खेलाने लगा। परिवारवाले और ग्रामीणों से नजर बचाकर सरेह में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची बेहोश हो गई तो छोड़कर फरार हो गया।

ग्रामीण ने खोला राज

देर शाम में बच्ची की मां उसे खिलाने के लिए खोजने लगी तो वह नहीं मिली। स्वजन खोजबीन करने लगे। एक ग्रामीण ने आरोपित को बच्ची को सरेह में लेकर जाते देखा था। उसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित को उसके घर के समीप से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। आरोपित की निशानदेही पर बच्ची बेहोशी हालत में सरेह में मिली।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ, हनुमान ध्वज के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

    ।। कोसी कलां ।। झंडा पूजन के साथ शुरू हुआ श्रीरामलीला महोत्सव। भव्य झांकियों के साथ निकली झंडा पूजन की सवारी, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत कोसीकलां। ऐतिहासिक श्रीरामलीला एवं…

    झूठी खबर छपने पर फटकार,फर्जी शिकायत छापने का आरोप, कार्रवाई की मांग

      फतेहपुर सीकरी दैनिक चंबल टाइम्स में 11 सितंबर को एक झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप को लेकर कस्बा निवासी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने संपादक को भेजे शिकायती…

    Leave a Reply