आयुष्मान भारत योजना कैसे करता है काम किन बीमारियों का होता है इलाज आइये जाने

आयुष्मान भारत योजना -केंद्र सरकार देश के हर वर्ग के लिए तरह-तरह की स्कीम लेकर आती रहती है. इस स्कीम के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की जाती है. आजकल के समय में बीमारी का इलाज करना बहुत मुश्किल हो गया है

ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Yojana) की शुरुआत की है. इस योजना के जरिए देश के गरीब लोगों को मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करने की सुविधा मिलती है. आइए समझते हैं कि इस योजना के तहत किन बीमारियों का मुफ्त में इलाज किया जाता है.

इन बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज

इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, नि:संतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का नि:शुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है.

कौन उठा सकता है इसका फायदा?

इस योजना का लाभ कच्चे मकान में रहने वाला, भूमिहीन व्यक्ति, अनुसूचित जाति या जनजाति से संबंधित, ग्रामीण इलाके में रहने वाले, ट्रांसजेंडर, गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले लोग उठा सकते हैं. सिर्फ इन लोगों को ही इस योजना के लिए आवेदन करने का अधिकार होता है. अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने घर के नजदीकी जन सेवा केंद्र

में जा सकते हैं.

ये है प्रोसेस

  1. इस योजना के आवेदन के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर लॉगिन करें.
  2. आप मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
  3. आपके Registered Mobile Number पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज करें.
  4. आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा. इसके बाद आप राज्य का चुनाव करें.
  5. नाम, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड और बाकी डिटेल्स भर दें.
  6. आप राइट साइड में Family Member में टैब करके सभी लाभार्थी के नाम ऐड करें.
  7. इसे सबमिट कर दें. सरकार आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर देगी.
  8. इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके बाद में कहीं भी यूज कर सकते हैं.
Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कतारगाम सिंगड पुर पुलिस स्टेशन विस्तार में सुरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (S O G) ने अपराधी चिराग गोटी का निकला जुलूस लोगों ने ढोल नगाड़े से किया स्वागत

    १७/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सिंगणपुर कतारगाम इलाके में आतंक मचाने वाले कुख्यात ब्याजखोर चिराग गोटी को सूरत एस.ओ.जी. (SOG) ने…

    होली व रमजान को लेकर कोसीकलां में पीस कमेटी बैठक, नागरिक सुविधाओं पर चर्चा।

    होली व रमजान को लेकर कोसीकलां में पीस कमेटी बैठक, नागरिक सुविधाओं पर चर्चा। ।। कोसीकलां। ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली पर्व एवं रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी…

    Leave a Reply