बहराइच * मेडिकल कॉलेज में 3 यूनिट डायलिसिस मशीन का मरीजों के लिए हुआ सुविधा का शुभारंभ *मनोज त्रिपाठी.

जनपद में संचालित महाराजा सुहेलदेव स्वाशासी मेडिकल कालेज के महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच में स्थापित डायलिसिस सुविधा केन्द्र का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर महर्षि बालार्क चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल तथा जिलाधिकारी मोनिका रानी व अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर डायलिसिस कक्ष का औपचारिक उद्घाटन किया। सुविधा चालू होने के प्रथम घण्टे में ही 50 वर्षीय इकबाल खां व आदिल 02 रोगियों को डायलिसिस सुविधा से आच्छादित भी किया गया।
इस अवसर पर डीएम मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि डायलिसिस सुविधा को पूरी क्षमता के साथ संचालित कर बहराइच के साथ-साथ पास-पड़ोस के जनपदों से आने वाले मरीज़ों को डायलिसिस के साथ-साथ अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। इस अवसर पर एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी के प्रतिनिधि परमार्थ चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज प्रो. डॉ. संजय खत्री, सी.एम.एस. एम.एम.एम. पाण्डेय, चिकित्सालय के मैनेजर रिज़वान खान सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।मनोज त्रिपाठी 8081466787 . बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया कोरियोग्राफर्स को सम्मानित

    अर्जुन रौतेला आगरा। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में आज विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन जीजी हॉस्पिटल, संजय पैलेस, आगरा में…

    आगरा कॉलेज, आगरा में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा बी.एससी. (षष्ठम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों की…

    Leave a Reply