पत्नी से तंग आकर पति ने की आत्महत्या

फतेहाबाद। डौकी क्षेत्र के ग्राम ज्योति राम की ठार में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक डौकी आरपी सिंह ने बताया कि ज्योति राम की ठार निवासी बलवीर (32) का सोमवार की रात पत्नी सपना से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर पड़ोस के गांव में अपने बहनोई के घर चली गई थी। जिससे नाराज होकर रात में बलवीर ने कमरे में धोती का फंदा बनाकर लटक गया। मंगलवार की सुबह सुबह मां गुड़िया देवी ने देखा तो चीख पड़ी। परिजन के मुताबिक मृतक गुड़गांव में प्लंबर का काम करता था। सोमवार की शाम को पांच महीने बाद घर आया था। मृतक के चार बच्चे हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

फतेहपुर सीकरी में दो बाइक की टक्कर में एक की मौतः दूसरे की हालत गंभीर

फतेहपुर सीकरी में आगरा-जयपुर हाईवे पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल की…

महाराजा रावण की निकली भव्य सवारी, देखने को उमड़ी भीड़।

।। कोसी कलां।। महाराजा रावण की निकली भव्य सवारी, देखने को उमड़ी भीड़। उत्सव नगरी कोसीकलां में गुरुवार की देर शाम श्री रामलीला महोत्सव के तहत महाराजा रावण की भव्य…

Leave a Reply