बोरी के नीचे तब कर मौत बहुत ही दुखद हादसा

सरकारी राशन की दुकान पर राशन उतार रहा युवक बोरी के नीचे दबकर बेहोश हो गया। युवक को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

युवक अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था।

 

नगर के मोहल्ला हयात नगर निवासी दानिश अहमद पुत्र मोहम्मद कुर्बान (30 वर्ष) सोमवार की देर शाम थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर किशना में स्थित सरकारी राशन की दुकान पर गल्ला उतारने के लिए मजदूरी पर गया हुआ था। जब वह वहां पर वाहन से गेहूं से भरी बोरी उतर रहा था की तभी अचानक वह बोरी लेकर गिर पड़ा जिस कारण वह बेहोश हो गया। दानिश को बेहोशी की हालत में आनन-फानन में नगर में स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने दानिश को मृत घोषित कर दिया। दानिश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दानिश अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था और एक वर्ष पूर्व दानिश की शादी हुई थी। दानिश की मौत से दानिश की पत्नी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

    आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल…

    चौखटा भारत नगर प्रयागराज अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना

    यह अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाली घटना है। भारत नगर (चौखटा, प्रयागराज) के रहने वाले लाल जी मिश्र और विवेक मिश्रा के पिताओं पर आज दुखों का…

    Leave a Reply