सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि संग ताजमहल का किया दीदार

सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि संग ताजमहल का किया दीदार

वैलेंटाइन डे के एक दिन बाद भारत रत्ना और मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ आगरा पहुंचे। कई सुरक्षा के बीच उन्होंने ताजमहल का दीदार किया सचिन को ताजमहल में देखकर प्रशसकों की भीड़ लग गई। सचिन ने पत्नी के साथ डायना बेंच पर बैठकर कराया। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ करीब 3 बजे आगरा की शिल्प ग्राम पार्किंग में पहुंचे। जहां से गोल्फ कोर्ट में सवार होकर वह ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे। पूर्वी गेट पर पहुंचते ही सचिन तेंदुलकर को देखकर उनके प्रशासकों को की भीड़ उमड़ बडी। सचिन के आने की जानकारी पर पहले से ही पर्यटन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने सचिन तेंदुलकर के आसपास एक सुरक्षा घेरा बना लिया सुरक्षा घेरे के अंतर्गत उन्हें रॉयल गेट तक ले जाया गया। रॉयल गेट पर पहुंचकर सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी के साथ फोटो सेशन भी कारण कई एंगल में फोटो खिंचवाए। जिसके बाद वह डायना बेंच पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने वीडियोग्राफी के साथ फोटो सेशन कराया। सचिन तेंदुलकर को देखकर ताजमहल में मौजूद पर्यटक तुरंत ही पहचान गए। उनके साथ फोटो खींचने व उनकी एक झलक पाने की होड़ ताजमहल परिसर में मचने लगी।

डायना टेबल पर फोटो खींचने के बाद सचिन अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ मुख्य स्मारक पर पहुंचे। जहां उन्होंने ताजमहल के ऊपर की गई नक्काशी और उसके इतिहास के बारे में गाइड से जानकारी ली। सचिन तक की खूबसूरती को निहारत रहे उन्होंने तक की वस्तुकला और नक्कासी की जमकर तारीख की। उन्होंने अपने फैंस का हाथ मिलाकर अभिवादन भी किया। ताजमहल के दीदार के दौरान सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के लिए खास सुरक्षा व्यवस्था का घेरा बनाया गया इस मेरे में सचिन तेंदुलकर को मुख्य स्मारक तक ले जाया गया जिसमें उनके साथ डीसीपी सिटी सूरज राय, डीसीपी बेस्ट, एसीपी ताज सुरक्षा सीआईएसएफ के जवान मौजूद रहे। पर्यटकों ने जैसे ही सचिन को ताजमहल में देखा तो उनका ध्यान ताज की वजह सचिन की ओर आ गया। लोग ताज को छोड़ सचिन को देखने के लिए उमड़ पड़े। सचिन करीब 40 मिनट तक ताजमहल में रहे।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और रिलेटिव के साथ चार्टर्ड प्लेन से दोपहर करीब 2 बजे आगरा आए थे। एयरपोर्ट से पहले वह होटल आए। यहां से ताजमहल देखने पहुंचे ताज को देखने के बाद वह वापस मुंबई के लिए चले गए। सुरक्षा व्यवस्था देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने आगरा पुलिस का धन्यवाद किया।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan

Related Posts

अनुराग कश्यप , हम द्रोणाचार्य, हम वशिष्ठ, हम संदीपनी हम ही दुर्वासा हैं, #ब्राह्मण कोई जाति नहीं है। भारत की परिभाषा है।  उमा शंकर भारद्वाज

अनुराग कश्यप , हम द्रोणाचार्य, हम वशिष्ठ, हम संदीपनी हम ही दुर्वासा हैं, #ब्राह्मण कोई जाति नहीं है। भारत की परिभाषा है। आगरा:–देश में 73 सांसद ब्राह्मण हैं। देश में…

कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

आगरा  कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए आगरा, 19 अप्रैल 2025 – टीटीजेड क्षेत्र में वृक्षों के अवैध कटान पर…

Leave a Reply