“पार्टी से विदा हो जाएं, आपको नमस्कार” : क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को अखिलेश की चेतावनी

Akhilesh Yadav on UP RajyaSabha Elections: उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश इन तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग चल रही है. सबसे ज़्यादा 10 सीटें उत्तर प्रदेश (UP elections) की हैं.

यहां सपा के चार और बीएसपी के एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है. इसके अलावा बड़ी बात ये है कि सपा के चीफ़ व्हिप यानी मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने चीफ़ व्हिप के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी MLA सपा से निकाले जाएंगे. उन्होंने कहा कि बगावत करने वाले सभी विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. ये पार्टी से विदा हो जाएं, उनको नमस्कार.

 

इस टूट का पहले से ही पता चल गया था- अखिलेश यादव

 

श्री यादव ने कहा उन्हें इस टूट का पहले से ही पता था वो इसलिए कि समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में ये लोग नहीं आए थे. एक दिन आए तो दूसरे दिन डिनर पार्टी में नहीं आए. तभी समझ आ गया था. इसी के बाद चर्चाएं थीं कि किसी को मंत्री पद मिलेगा तो किसी को सिक्योरिटी मिलेगी. किसी को कुछ पैकेज की बात थी. उनके अलावा एक दो और विधायक बीजेपी के साथ जा सकते हैं.

अंतरआत्मा की आवाज से ही बता दो कितना पैकेज मिला- अखिलेश यादव

 

अखिलेश यादव ने सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के “अंतरआत्मा की आवाज पर वोट करूंगा” वाले बयान पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा कि वे अंतरआत्मा की आवाज से कम से कम ये तो बता दें कि उन्हें कितना पैकेज मिला है.

 

राज्यसभा चुनाव में वोट के लिए बीजेपी ने सबकुछ किया- अखिलेश यादव

 

अखिलेश यादव ने आज ANI से ये भी कहा कि राज्यसभा के चुनाव में वोट लेने के लिए बीजेपी ने सब कुछ किया. जो लोग गए हैं उनमें सरकार के खिलाफ खड़े होने का साहस नहीं रहा होगा. कार्रवाई जरूर होगी, क्योंकि हमारे साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर देना चाहिए. समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से मनोज पांडेय के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि अभी तक वे कद्दावर नेता लग रहे थे, लेकिन कद्दावर नेता निकले नहीं…”

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply