3 करोड रुपए की लागत से शमशाबाद क्षेत्र की सड़कों के सुधरेंगे हालत

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ग्रामीण क्षेत्र के विकास के क्षेत्र में हर रोज नए आयाम लिखतीं जा रही हैं। लंबे समय से छतिग्रस्त पड़े मार्गो को 3 करोड रुपए की लागत से सुधारा जाएगा। गजेंडा से लहरा पुरा नंबर एक, शमशाबाद इनायतपुर मार्ग से डबरई, नया बांस रोड से कोठी चार बीघा तक सड़कों के निर्माण का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने विधि विधान के अनुसार नारियल फोड़ कर किया। शुभारंभ के अवसर पर फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक डॉक्टर राजेंद्र सिंह , ब्लॉक प्रमुख राम सहाय, जिला पंचायत सदस्य गिरिजा देवी सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने कहा क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए सतत प्रयास किया जा रहे हैं। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में समाज की हर वर्ग को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जल्द जिला पंचायत क्षेत्र की सीमा में कई ऐतिहासिक विकास कार्य होने जा रहे हैं। शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक डॉक्टर राजेंद्र सिंह का क्षेत्रीय लोगों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इन मार्गों के दुरुस्त होने से क्षेत्रीय लोगों की बरसों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा अब आगमन की सुविधा आसान होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख राम सहाय, जिला पंचायत सदस्य गिरिजा देवी, जितेंद्र सिंह, पप्पू राजावत, दुर्योधन सिंह, हीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश पुलिस द्वारा नशीले प्रदार्थ कि बिक्री पर कड़क कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज सूरत शहर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के…

    अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

    Leave a Reply