कैला देवी धाम व श्री महावीर जी तक चलाई जाए स्पेशल ट्रेन

कैला देवी धाम व श्री महावीर जी तक चलाई जाए स्पेशल ट्रेन

आगरा। पार्षद एवं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य समाजसेवी मुरारी लाल गोयल (पेन्ट) ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कैला देवी धाम करौली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद एवं मंडल रेल प्रबंधक आगरा को इस बारे में पत्र के माध्यम से अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष चैत्र मास में राजराजेश्वरी मां कैला देवी धाम करौली में मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलावा अन्य कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैला देवी भवन, करौली, राजस्थान दर्शन करने के लिए जाते हैं।
मुरारी लाल गोयल ने कहा कि कैला देवी धाम करौली के लिए दर्शन करने आगरा शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। लेकिन कैला देवी भवन तक जाने के लिए उनका कोई उचित साधन न होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुरारी लाल गोयल ने रेलवे अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाते हुए कहा है कि कैला देवी धाम करौली जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री महावीर जी स्टेशन तक चैत्र मास में स्पेशल ट्रेन सुबह जाने के लिए तथा रात्रि में वापस आने के लिए व्यवस्था की जाए।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

    आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल…

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    Leave a Reply